प्रेस रिव्यू: 'अंतरिक्ष में मानव मिशन पर ख़र्च होंगे 10 हज़ार करोड़'

इंडियन एक्सप्रेस ने अपने पहले पन्ने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाषण के कुछ-कुछ हिस्से को प्रकाशित किया है.
मसलन कश्मीर पर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की सोच की तारीफ़, 50 करोड़ लोगों के लिए स्वास्थ्य सेवाएं और बदलता भारत.
साथ ही अख़बार ने 2022 तक अंतरिक्ष में मानव मिशन भेजने की बात को पहले पन्ने पर जगह दी है. इस घोषणा के बाद इसरो के चेयरमैन के शिवन ने कहा कि इस मिशन को पूरा करने में क़रीब 10 हज़ार करोड़ रुपये की लागत आएगी.
केरल में तेज़ बारिश और बाढ़ से जुड़ी ख़बर को भी अख़बार ने पहले पन्ने पर जगह दी है. अख़बार के मुताबिक बाढ़, भू-स्खलन और तेज़ बारिश के चलते केरल में अब तक 67 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं.
दैनिक जागरण ने बिहार के नालंदा स्थित एक संग्रहालय से चोरी हुई बुद्ध की प्रतिमा के वापसी की ख़बर को प्रकाशित किया है. 12वीं सदी की यह कांस्य प्रतिमा 60 साल पहले चोरी हो गई थी. बाद में यह मूर्ति लंदन में निलामी के लिए रखी गई थी, जिसे बुधवार को ब्रिटेन में भारत के राजदूत वाईके सिन्हा को सौंप दिया गया.
हिंदुस्तान टाइम्स ने पूर्व पत्रकार और आम आदमी पार्टी के नेता रहे आशुतोष के पार्टी छोड़ने की ख़बर को पहले पन्ने पर छापा है. हालांकि आम आदमी पार्टी प्रमुख और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने उनका इस्तीफ़ा स्वीकार करने से इनकार कर दिया है. आशुतोष ने पार्टी छोड़ने की वजह को नितांत निजी बताया है.
द हिंदू ने भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की गंभीर स्वास्थ्य स्थिति की ख़बर को पहले पन्ने पर छापा है. अख़बार लिखता है कि बु
इकोनॉमिक टाइम्स ने अपने खेल पन्ने पर पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान अजीत वाडेकर के निधन की ख़बर को प्रमुखता से प्रकाशित किया है. अजीत 77 साल के थे और लंबे समय से बीमार चल रहे थे.
धवार के दिन अचानक से उनका स्वास्थ्य बहुत बिगड़ गया जिसके बाद वाजपेयी को जीवन रक्षक प्रणाली पर रखा गया है. अटल बिहारी वाजपेयी पिछले 9 हफ़्तों से एम्स में भर्ती हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई वरिष्ठ नेता बुधवार को एम्स पहुंचे.
अख़बार ने जेएनयू के छात्र उमर ख़ालिद से जुड़ी एक ख़बर को भी पहले पन्ने पर जगह दी है. बुधवार को एक स्पेशल टीम उमर को लेकर दोबारा कांस्टीट्यूशन क्लब गई और 13 अगस्त को हुए उन पर हमले का सीन री-क्रिएट किया.

Comments

Popular posts from this blog

بعد استقالة الحريري: لبنان إلى أين؟

台湾游客肯尼亚遭河马攻击 一死一伤

أحمد الحريري يُنبّه جمهور "المستقبل": لا علاقة لنا ... بالفيديو المتداول